Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: एनटीपीसी कोरबा ने 'स्वच्छता पखवाड़ा 2023- स्वच्छता ही सेवा' के तहत एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप पर चलाया स्वच्छता अभियान

Vivek Sahu

Sun, Oct 1, 2023
एनटीपीसी कोरबा द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ करते हुए 01 अक्टूबर 2023 को श्री बी रामचंद्र राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर शपथ लिया। यह कार्यक्रम एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप के सब्जी मंडी में आयोजित किया गया| इसी क्रम में 01 अक्टूबर 2023 को एनटीपीसी कोरबा द्वारा सब्जी मंडी में स्वच्छता अभियान भी चालाया गया तथा सब्जी मंडी के अंदर और बाहर साफ सफाई भी की गई। एनटीपीसी कोरबा ने एक जुट होकर एक घंटे के लिए श्रमदान किया। एनटीपीसी कोरबा सब्जी मंडी पर इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व श्री बी.आर. राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा, ने किया । इस अवसर पर श्री मधु एस., महाप्रबंधक (ओ एंड एम), श्री सोमनाथ भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (प्रचलन), श्री मनीष वी. साठे, महाप्रबंधक (ऐश डाइक), श्री प्रभात राम, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण, यूनियन और एसोसिएशन के सदस्य, एवं एनटीपीसी कोरबा टीम और एनटीपीसी कोरबा की सीआईएसएफ टीम मौजूद रहे। इस मौके पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे| ज्ञात हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एनटीपीसी कोरबा में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान एक ऐसा भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन है जो भारत को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग कर रहा है। यह अभियान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था और महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण का सम्मान करने के लिए 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था। स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा राष्ट्रीय स्तर पर चलाया गया और इसमें सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को शामिल किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन