Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: एनएसयूआई ज़िला कोरबा द्वारा कोरबा DMC मनोज पांडेय एव पूर्व DMC संजय सिंह के ख़िलाफ़ सौपा पत्र जाँच कर कार्यवाही की माँग।

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
कोरबा(न्यूज उड़ान) एनएसयूआई ज़िला कोरबा द्वारा एनएसयूआई ज़िला महासचिव जुनैद मेमन के नेतृत्व में कोरबा ज़िले के DMC मनोज पांडेय के द्वारा कराते ट्रेनिंग के नाम भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए जाच की माँग की है साथ ही साथ पूर्व में रहे DMC संजय सिंह के विरुद्ध भी विद्यालयों में गुणवत्ताविहीन प्रोजेक्टर ,खेल सामग्री, वितरण की जॉच ,मेडिकल छुट्टी के समय पर कमीशन लेकर चेक काटने की जाँच करने एव दोषी पाये जाने पर कार्यवाही करने की माँग को लेकर ज़िलाधीश महोदय से भेट करके पत्र सौपा.....! इस अवसर पर एनएसयूआई ज़िला महासचिव जुनैद मेमन ने कहा की -- कोरबा ज़िले में पदस्थ DMC मनोज पांडेय के उपर कोरिया ज़िले में पोस्टिंग के दौरान भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है और कोरबा ज़िले में आते ही उनके द्वारा यहा अपने भ्रष्टाचार के कार्यों को अंजाम देना प्रारंभ कर दिया गया है इनके द्वारा कराटे प्रशिक्षक भर्ती मामले में नियम कायदो को ताक में रखकर भर्ती किया एव सिर्फ़ और सिर्फ़ कमीशनखोरी को अंजाम देने की कोशीश किया गया है । इस मामले की जाँच के लिए एव कार्यवाही के लिए पत्र सौपा एव साथ ही साथ पूर्व में रहे DMC संजय सिंह द्वारा भी चुनाव से ठीक पहले क़मीशन के चक्कर में पहले गुणवत्ताविहीन प्रोजेक्टर,खेल सामग्री वितरण करवाया फिर मेडिकल छुट्टी पर चले गये और तो और मेडिकल छुट्टी के दौरान चेक भी काट दिए वितरण किए गए सामान धूल खा रहे है या ख़राब होकर फेका चुके है ।   इन सभी मामलो को लेकर आज हमारे द्वारा ज़िलाधीश महोदय से भेट किया गया और उचित कार्यवाही की माँग की गई है ....! इस अवसर पर प्रमुखरूप से ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मरवा,धनंजय साहू,रोहित सिंह राजपुत,रजनीश शर्मा,अमित सिंह,संदीप सिंह ,अर्जुन सिंह और अनेक साथी उपस्थित थे.....!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन