Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: निर्वाचन संबंधी दायित्व समय-सीमा में पूर्ण करें नोडल अधिकारी

Vivek Sahu

Tue, Oct 17, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्यूटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी और आईटी, स्वीप नोडल अधिकारी, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टर-पेपर, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, मतदाता, शिकायत और मतदाता हेल्पलाइन आदि के नोडल अधिकारी की बैठक लेकर निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी निर्वाचन संबंधी दायित्वों को समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने बिंदुवार निर्वाचन के कार्य की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पीठासीन अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में उपस्थित रहें। उन्होंने मतदाता सूची, संभावित प्रत्याशियों के नामों का मतदाता सूची में नाम का मिलान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में मतदान केंद्रों के बाहर लेखन कार्य, मतदाता सहायता कक्ष, वाहन व्यवस्था, रूट चार्ट, मतपत्रों की उपलब्धता, सार्वजनिक सूचना जारी करने, पोस्टल बैलेट, ईव्हीएम का ट्रेनिंग, रेन्डमाइजेशन, कंट्रोल टेबल, कर्मचारी कल्याण, नामांकन कक्ष में कम्प्यूटर, इंटरनेट सहित अन्य व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था, महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में लगी फ्लाइंट स्क्वॉड टीम को गंभीरता से कार्य करने और प्रकरण बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कम्युनिकेशन प्लान, सुविधा ऐप, सी-विजील में मिली शिकायतों पर कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, श्री दिनेश नाग सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन