Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन , पार्षद सहित अन्य हुए शामिल ।

Vivek Sahu

Tue, Apr 1, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )दिनांक 31 /03/2025 को जिले के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद अन्तर्गत विभिन्न वार्डों में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने अनेकों विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया । सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 12 गजरा में स्थित शिव मंदिर का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया , तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 9 अबेंडकर नगर आर.सी.सी.नाली निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया । इसके अलावा वार्ड क्रमांक 10 चौपाटी से विनायक पब्लिक स्कूल तक का सी.सी. रोड़ एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया , वार्ड क्रमांक 12 में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य का , वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार के शिव मंदिर चीफ हाउस से खेत वाले रास्ते होते हुए मेन रोड़ पहुंच मार्ग तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 14 गुड़ीपारा सामुदायिक भवन से सेवक दास घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया । इस दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्षा श्रीमती सोनी कुमारी झा के साथ पालिका के उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर , समस्त वार्ड पार्षदगण , प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा , उदय शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा बांकीमोंगरा , मंडल महामंत्री अश्वनी साहु , हनुमान पांडे , मंडल प्रभारी सतीश झा , महिला मोर्चा महामंत्री अनिता राजपूत , मुकेश झा , मोहित सिंह, प्रमोद सोना , प्रकाश झा , आदित्य चौधरी , गोवर्धन कंवर , बाबुराव सहित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अधिकारीगण , जनप्रतिनिधि एवं आसपास के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।   कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने कहां कि आज से नगर में विकास कार्य के लिए भूमिपूजन प्रारंभ किये है , अब से निरंतर बांकीमोंगरा प्रत्येक वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और जो जो वार्डों में महत्वपूर्ण आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को पुरा करने का प्रयास करेंगे ।   नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी वार्डों के पार्षदों के साथ मिलकर बांकीमोंगरा नगर को सर्वश्रेष्ठ नगर बनाएंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन