Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: मोदी जी का सपना विकासशील से विकसित हो भारत अपना- हितानंद

Vivek Sahu

Mon, Dec 18, 2023
कोरबा। दर्री जोन में प्रतीक्षा बस स्टैंड में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन हुआ जिसमें नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल उपस्थित रहें | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि जहां बाकी सभी से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं वहां से मोदी जी की गारंटी शुरू होती है, भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए मोदी जी के संकल्प के केंद्र में छोटे शहरों का विकास है। विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है। एक महीने के अंदर ही विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों और शहरों, विशेष तौर पर छोटे शहरों में पहुंच गई है।   मोदी जी की सरकार परिवार के एक सदस्य की तरह हर किसी की परेशानियां कम करने का प्रयास कर रही है, मोदी की सरकार है जिसने गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की मदद की है।   https://youtu.be/3Cx6wmMlGxE?si=mWPpMactutZ5kMVG स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े शहरों तक ही सीमित था। लेकिन उनकी सरकार छोटे शहरों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी।   प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में लोगों को केंद्र सरकार योजनाओं के बारे में बताना और उसका लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। श्री अग्रवाल ने सभी लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान देशवासियों ने अपने हाथों में ले ली है और यात्रा देश के कोने कोने तक पहुँच रही है जिससे आमजान लाभन्वित हो रहें हैं । इस अवसर पर अपर आयुक्त खजांची कुमार, भाजपा नेता तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, पार्षद बुधवार साय यादव, फिरत राम साहू, प्रेमचंद पांडेय, पुष्पा कंवर, रोपा तिर्की, मस्तूल कंवर, मनोज अग्रवाल सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही उपस्थित रहें |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन