Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कृष्णा अस्पताल कोरबा के स्टॉफ नर्स के साथ हुई मोबाइल लूट का खुलासा

Vivek Sahu

Wed, Nov 1, 2023
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया आषा चौहान पिता मनीराम चौहान उम्र 23 साल पता-पोड़ीबहार ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.10.2023 को दोपहर कोसाबाडी नेक्सा शोरूम से पैदल पैदल अपने मोबाईल फोन से बात करते हुए पोडीबहार अपने घर जा रही थी। नेक्सा शोरूम से थोड़ी दूर आगे पहुंची थी तभी मोटर सायकल सवार एक अज्ञात चोर पीछे से प्रार्थिया केे पास आकर उसके दाहिना हाथ से मोबाईल फोन को झटककर भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रामपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें एक व्यक्ति मो.सा. से लूट करते हुए चेहरा दिखाया दिया। जिसके आधार पर आरोपी की खोजबीन पता तलाष की जा रही थी। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि घटना दिनांक को स्टॉफ नर्स से लूट करने वाला आरोपी रामसागरपारा का है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर घेराबंदी कर लूट के आरोपी को पकड़ लिया गया। जिसका नाम सलमान खान पिता नफीस खान उम्र 19 साल पता-रामसागरपारा वार्ड क्रमांक 01, थाना कोतवाली कोरबा का रहने वाला बताया एवं जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी से मोबाइल सैमसंग ग्लैक्सी एफ 23 5जी एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल सीजी 12 एआर 0438 को जप्त कर लिया गया है। आरोपी को नायक रिमांड पर भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देषन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्षन में निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, सउनि राकेष गुप्ता, आरक्षक संदीप भगत सायबर सेल से प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पांडे, गुनाराम सिंहा, आरक्षक सुशील यादव, रवि चौबे, आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन