Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कोरबा में स्वीप बाइक रैली निकालकर दिया मतदान जागरुकता का सन्देश

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
कोरबा/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार और स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में कोरबा के मतदाताओ द्वारा अपने-अपने मोटर सायकल में जागरूकता संदेश लेकर बाइक में बैनर पोस्टर फ्लेक्स लगाकर शहर के सीतामणी गौमाता चौक बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड, टीपी नगर, बुधवारी, निहारिका, कोसाबाड़ी होकर पीजी कॉलेज तक बाइक रैली निकाला गया। बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन में कोरबा जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु लगातार शहर से लेकर गावों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे मतदाताओं में अलग उत्साह है। जिले के युवा और बुजुर्ग मतदाता मतदान करने उत्साहित नजर आ रहे हैं। बाइक रैली में शामिल युवाओं द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज पहंुचकर मतदान का संकल्प लिया गया। प्राचार्य श्रीमती साधना खरे द्वारा उपस्थित सभी को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन