Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: मानिकपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 4417298 रु का फटाका जप्त करने में मिली सफलता

Vivek Sahu

Tue, Oct 31, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों/अवैध विस्फोटक पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री रूपक शर्मा, के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में साइबर सेल, सिविल लाइन रामपुर एवं मानिकपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 30/10/2023 को अवैध फटाका भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 30/10/2023 को सुचना प्राप्त हुआ था कि दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रिहायसी इलाके में अमृत लाल गुप्ता अपने एवं अपने साथियों का फटाके का अवैध भण्डारण करके रखा है जो जन सामान्य के लिए संकटापन्न है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आरोपी के तीन अलग अलग ठिकानो से 4417298 रु कीमती के अलग-अलग कंपनियों के विभिन्न फटाका को बरामद किया गया। पटाखा को अलग-अलग 83 कार्टून में रखा गया था जिसे जप्त कर धारा 9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू ,आरक्षक अशोक पाटले , संजय साहू थाना सिविल लाइन से सउनि. इमरान खान, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक संदीप भगत, राकेश कर्ष, महिला आरक्षक रिहाना फातिमा, साइबर सेल कोरबा से प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पांडे, गुनाराम सिंहा,आरक्षक सुशील यादव, प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन