Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: मानव सेवा मिशन ने पहाड़ी कोरवा महिलाओं को वितरित किए साड़ी एवं श्रृंगार सामग्री

Vivek Sahu

Mon, Sep 18, 2023
कोरबा।   बालको संयत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने देवपहरी रोड पर निवासरत ग्राम दूधीटांगर, छातीबहार, सरई टिकरा के सभी पहाड़ी कोरवा महिलाओं को तीज पर्व पर साड़ी एवं श्रृंगार सामग्री का वितरण किया। तीज पर्व पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं नई साड़ियां धारण कर वर्त रखती हैं और बड़े खुशी के साथ इस पर्व को मनाती हैं, हालांकि पहाड़ी कोरवा महिलाएं इस पर्व को नही मनाती लेकिन मिशन के सदस्यों ने इस पर्व पर अपनी खुशी को साझा करने के लिए अपने पूर्व अनुभव को ध्यान में रखते हुए कोरवा जनजाति की महिलाओं को नई साड़ी एवं श्रृंगार सामग्री का वितरण किया। समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने अपने सेवा कार्यों से कोरबा जिला ही नही वरन पूरे छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। कोरोना काल में जरूरतमंद ग्रामीणों को सुखा राशन वितरण करने के लिए बनाई गई इस संस्था ने कोरोना के बाद भी लगातार कोरबा जिले के जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर उनकी हर संभव सेवा की है। इस संस्था के सभी युवा बालको में कार्यरत हैं और संयत्र में प्राप्त अपनी जवाबदारियों को पूरा करने के पश्चात सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। मानव सेवा मिशन परिवार में बालको में कार्य करने वाले युवाओं के अलावा कोरबा और अन्य जिलों से सेवा भावी लोग जुड़कर लगातार सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इनके सेवा भाव से प्रभावित होकर पूर्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रहे धरम लाल कौशिक ने स्वयं बालको पहुंच कर सम्मानित कोराेना योद्धा का सम्मान कोरोना काल में प्रदान किया था, समाज सेवा के लिए राज्य स्तर पर युवा प्रतिभा सम्मान एवं राजीव युवा मितान क्लब की ओर से जिला स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया है। इस बार सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, राजेश धीवर, संजय विजयवर्गीय, दिनेश पृथ्वीकर, योगेश पटेल, नारायण चन्द्रा, पुष्पा चन्द्रा, सीमा विजयवर्गीय, माधुरी चन्द्रा, रागिनी धीवर, अन्नपूर्णा चन्द्रा, रेणुका धीवर एवं पूर्वी धीवर उपस्थित रहे। साथ ही सेवा कार्यों में मानव सेवा मिशन के सक्रिय सदस्य अमर पटेल, अशोक पटेल, कमलेश बोहरपी, प्रभात शुक्ला, मनोज सिंह, शैलेंद्र जायसवाल, लिलेश्वर शर्मा अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन