Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के लिए प्रचार में जुटी महिला मोर्चा

Vivek Sahu

Wed, Nov 8, 2023
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और इसकी अलग-अलग इकाइयों के द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जा कर कोरबा से प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। महिला मोर्चा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए देश भर में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कहा जा रहा है कि भाजपा ही सही मायनों में विकास कर सकती है। महिलाओं के सम्मान और उत्थान तथा उनकी रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी को ही चुनें।   भाजपा की सरकार ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य गठन करने की घोषणा की और 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के विकास को पंख लगे। पिछले 5 साल के कांग्रेस शासनकाल में लोगों ने भ्रष्टाचार को देखा है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार, छेड़छाड़, बलात्कार, घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं रहीं। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि कोरबा विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है और कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इसके लिए सभी महिला और पुरुष मतदाताओं को कमल के निशान में बटन दबाकर बीजेपी का साथ मजबूत करना होगा।   पदाधिकारियों द्वारा 17 नवंबर को मतदान केंद्रों में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा मतदान भाजपा के पक्ष में करने की अपील की जा रही है। वार्डों में पहुंच रही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन