Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: केसीसी में मनाया गया मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीना मानवाधिकार दिवस

Vivek Sahu

Thu, Dec 12, 2024
कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त घंटाघर बुधवारी मार्ग पर स्थित जो की KCC के नाम से ऊर्जा धनी कोरबा में प्रसिद्ध है , अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र कुमार साहू प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है,उन्होंने कहा कि पाषाणयुग में जिसके पास अधिक शक्ति रहती थी वह ही राज करता था कमजोर व्यक्ति हमेशा दबा रहता था, इससे उसके अधिकार का अतिक्रमण होता था हमारे सभ्य समाज में हमारा यह दायित्व है कि जो हमें अधिकार मिला है उसे संरक्षित रखें मानव अधिकार आपको दूसरे के अधिकारों का अतिक्रमण करने नहीं देता है,हम कानून से नहीं चलेंगे तो अव्यवस्था फैल जाएगी नियम हमारे शरीर से चालू हो जाता है हमारे शरीर से, हमारे मन से, हमारी पढ़ाई से, हमारी गतिविधियों से, एक अनुशासन एवं नियम की मांग होती है उसे हमें करना चाहिए उन्होंने कहा कि हमें जो अधिकार मिला है उसका सदुपयोग करें हमें अपने परिवार समाज देश एवं पूरे विश्व के लिए एक उपयोगी मानव बनें ।तत्पश्चात विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) (P.A) एक्ट जयदीप गर्ग ने अपने गरिमामय उद्बोधन में कहा कि आज से लगभग 100 वर्ष पूर्व लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने कहा था कि स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है स्वतंत्रता का मतलब सभी तरह की स्वतंत्रता है उठने बैठने,धार्मिक स्थान में जाने की, समानता की, अपने विचार व्यक्त करने की वित्तीय स्वतंत्रता एक महत्वपूर्ण स्वतंत्रता है न्यायाधीश डिंपल ने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान में सभी आपके मानव अधिकार है तत्पश्चात श्री राजेश अग्रवाल केसीसी के संचालक ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। मानवाधिकार दिवस के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी बीसीए, बीबीए, बीकॉम, डीसीए, पीजीडीसीए एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक रीना लहरे ,लता साव,बलदास महंत,शहजादी सिद्दीकी, सुरभि कुंडू, मेधा सोनी ,सुखसागर यादव, रूपाली जातवर,सुरभी राठौर, अरविंद कुमार ,ऋषि शर्मा सहित कर्मचारी शिव प्रसाद निर्मलकर व सविता यादव उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन