Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: भू-विस्थापितों ने किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ निकाली रैली

Vivek Sahu

Sun, Oct 2, 2022
  कोरबा। कोरबा जिले में एसईसीएल के भू-विस्थापित रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने एसीसीएल श्रमिक चौक से गांधी नगर मार्ग होकर बिलासपुर जाने वाले रास्ते पर चक्काजाम कर दिया। ये विरोध प्रदर्शन ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति दीपका के तत्वावधान में किया गया। प्रदर्शन के कारण कोल परिवहन में लगे वाहनों के पहिए थम गए। प्रभावित क्षेत्र के भू-विस्थापित लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। भू-विस्थापितों ने कहा हैं कि कई बार आवेदन देकर एसीसीएल दीपका गेवरा प्रबंधन से ट्रांसपोर्टिंग के काम में प्राथमिकता देने की मांग की, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रबंधन की अनदेखी के कारण अनिश्चितकाल के लिए दीपका के कोल परिवहन को बंद कर दिया गया। भू-विस्थापितों का कहना है कि कोल परिवहन के काम में लगे भू-विस्थापित परिवारों को प्राथमिकता दी जाए। उनका कहना है कि जिन भू-विस्थापितों के पास कम से कम 2 ट्रक हैं, उन्हें टोकन और खदान में एंट्री की प्राथमिकता दी जाए। कोयला लोडिंग के काम में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विरोध-प्रदर्शन में दीपका इकाई अध्यक्ष बसंत कुमार कंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश कोर्राम, सचिव भागीरथ यादव, उपाध्यक्ष धन बाई कंवर, सिरकी खुर्द सरपंच कांति सिंह कंवर, उप सरपंच विजय श्याम, संतोष चौहान, गजेंद्र सिंह ठाकुर, ललित महिलांगे, गोपाल बिंझवार, जितेंद्र राठौर, मुकेश यादव, संदीप कंवर, फुलेन्द्र सिंह, प्रकाश, श्याम, बसंत कुमार चंद्राकर, रामाधार यादव, संतोष कुमार, अशोक कुमार साहू, बंसीलाल नाग, बृजपाल, प्यारे लाल मरावी, धन सिंह कोर्राम, संतोष मरकाम, रिंकू राज, रामकुमार केवट समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन