Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कलेक्टर की पहल पर भू- विस्थापित श्री राधेश्याम को मिलेगा मकान, कलेक्टर ने एसईसीएल प्रबंधन को जल्द मकान उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Vivek Sahu

Tue, Nov 22, 2022
  जन चौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं और किया निराकरण जन चौपाल में 132 आवेदन हुए प्राप्त कोरबा| कलेक्टर संजीव झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जन-चौपाल में आमजनो की समस्याएं सुनी और विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। आज जन चौपाल में 132 आवेदन प्राप्त हुए। जन-चौपाल में एसईसीएल कुसमुंडा से संबंधित प्रकरण में भूविस्थापित नरईबोध निवासी राधेश्याम कश्यप ने समस्या बताई कि एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन ने भू अर्जन के बदले उसको उसको रोजगार तो दिया है। लेकिन बसाहट के नियम के बाद भी अब तक बसाहट नहीं दिया गया है और न ही रहने के लिए आवास उपलब्ध कराया है। जिसके कारण वह परेशानी के बीच रहने मजबूर है। इस समस्या पर कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित एसईसीएल कुसमुंडा जीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित को तत्काल बसाहट या मकान आवंटित करने की कार्यवाही किया जाए। इसी तरह सतरेंगा में जय ठाकुर देव नौका विहार समिति की ओर से लाइफ जैकेट की मांग कलेक्टर से की गई। इस पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने समिति की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द 500 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने कहा। इस संबंध में जिला नगर सेनानी के कमांडेंड को निर्देशित करने कहा गया। जनचौपाल में करतला तहसील के पठियापाली निवासी भुवन सिंह कंवर ने कहा कि वह 80 प्रतिशत श्रवण बाधित दिव्यांग है। 10 वर्ष से दिव्यांग पेंशन की मांग कर रहा है । लेकिन उसे दिव्यांग पेंशन नहीं दिया जा रहा है। जन चौपाल में कलेक्टर श्री झा ने आवेदक प्रीतम रत्नाकर को को ठीक से सुनाई नही देने की उसकी समस्या को देखते हुए तत्काल उसे श्रवण यंत्र और पेंशन दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जेलपारा नरईबोध निवासी प्रभाकर रत्नाकर ने बीपीएल कार्ड नही बन पाने की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि वह बीपीएल कार्ड बनाने के लिए लंबे समय से चक्कर काट रहा है। इस समस्या पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिला खाद्य अधिकारी को जल्द राशन कार्ड बनाकर देने के निर्देश दिए। जन चौपाल में राताखार निवासी खिलाड़ी राजेश कुमार ने थाईलैण्ड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय अर्बन गेम्स ऑफ इंडिया का अंतर्राष्ट्रीय गेम्स के अंतर्गत "उसू" खेल के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उसने आर्थिक सहायता की जरूरत बताई। जिस पर कलेक्टेट संजीव झा ने अधिकारियों को इसके लिए जरूरी मदद के लिए निर्देशित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन