Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कांग्रेस के राज में पश्चिम क्षेत्र घोर उपेक्षा का शिकार हुआ : लखन

Vivek Sahu

Sun, Nov 5, 2023
कोरबा। कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने बांकीमोंगरा मंडल के वार्ड क्रमांक 55 बलगी बस्ती, वार्ड क्रमांक 56 डंगनिया बस्ती व वार्ड क्रमांक 59 में जनसंपर्क किया। वार्ड क्रमांक 55 बलगी बस्ती में वार्डवासियों को संबोधित करते हुए लखनलाल देवांगन ने कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस के विधायक व महापौर ने कोई कार्य नहीं किया है। पश्चिम क्षेत्र के वार्डों में कोई भी काम नहीं हुआ है जिसे सामान्य तौर पर देखा जा सकता है। आज यहां की जनता भाजपा के कार्यकाल को याद कर रही है। 10 साल से महापौर और 15 साल से विधायक-मंत्री भी कांग्रेस से होने के बाद भी पश्चिम क्षेत्र उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। इच्छाशक्ति की कमी और विकासपरक सोच नहीं होने का खामियाजा जनता भुगत रही है। न सिर्फ पश्चिम क्षेत्र बल्कि पूरे कोरबा विधानसभा का हाल है। जनसंपर्क के दौरान घर-घर पहुंचने पर वार्डवासियों ने उनका स्वागत किया और समर्थन देेते हुए इस बार भाजपा का विधायक बनाने भरोसा दिलाया। वार्डवासियों ने सडक़, पानी, बिजली की समस्या से अवगत कराया। उन्हें बताया कि रात के वक्त सडक़ पर अंधेरा छाया रहता है। महिनों से यह समस्या है लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। वार्ड क्रमांक 56 डंगनिया बस्ती में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि एक बार उन्हें सेवा मौका दें तो सारी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कर उपेक्षा से बाहर निकाला जाएगा। ----------

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन