Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कृष्णा टाटा के 10 वीं वर्षगॉठ धूमधाम से सम्पन्न एवं किया गया चादर का वितरण।

Vivek Sahu

Wed, Jan 22, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कृष्णा टाटा का 10 वॉ स्थापना दिवस छुरी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन अशोक मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति थी जिन्होने उपस्थित स्टॉफ के साथ स्थापना दिवस को मनाकर उनके उत्साह को दुगुना कर दिया।   विशेष बात यह है कि टाटा छुरी में कार्य करने वाले सबसे छोटे 19 एवं 20 वर्ष के 4 स्टाफ से जो वाशिंग बाय का काम करते है उनके हाथों से केक कटवाकर उन्होने उपस्थित समस्त कर्मचारियो का मॅुह मीठा कराया। इन बच्चों ने बताया कि इसके पूर्व कभी भी उनके द्वारा केक नही काटा गया है एवं कृष्णा टाटा के स्थापना दिवस के इस अवसर पर केक काटकर उन्हे काफी प्रसन्नता हुई है एवं वे अपने आप को काफी गौरान्वित महसूस कर रहे है। कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन अशोक मोदी जी ने बताया कि वे इन बच्चों के हाथों से केक कटवाकर उनके अंदर के झिझक को दूर करना चाहते है एवं उन्हे भी एहसास दिलाना चाहते है कि वे भी कृष्णा ग्रुप के एक सदस्य है चाहे वो जनरल मैनेजर हो अथवा वाशिंग बाय ही क्यो ना हो तत्पश्चात मोदी जी ने इस उपलक्ष्य में कृष्णा ग्रुप के उपस्थित लगभग 80 लोगों को चादर का वितरण किया जिसकी सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। इस अवसर पर उनके साथ भगवती प्रसाद गोयनका, अरविंद शर्मा, शेखर, गोपाल, आकाश गुप्ता, रियाज खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन