Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कोरबा यातायात पुलिस का अभियान: लावारिस एवं नो पार्किंग मे खड़े वाहनों पर कड़ी कार्रवाई।

Vivek Sahu

Mon, Feb 3, 2025
कोरबा यातायात पुलिस का अभियान: लावारिस एवं नो पार्किंग मे खड़े वाहनों पर कड़ी कार्रवाई। अवैध पार्किंग की सूचनाओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आज दिनांक को राताखार बायपास, कुसमुंडा रोड, टीपी नगर और गौ माता चौक के आसपास नो पार्किंग में खड़े 85 ट्रकों पर कार्रवाई की गई है। एवं 25,500 रु समन शुल्क वसूला गया।   साथ ही कोरबा यातायात पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयास से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सघन अभियान चलाया जा रहा है।   इस अभियान के तहत नो पार्किंग एवं लावारिस वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।   चूंकि यातायात प्रबंधन एक मल्टी-एजेंसी प्रक्रिया है, इस दिशा में टीपी नगर से राताखार रोड तक खड़े लावारिस ट्रक एवं ट्रोलर को नगर निगम के सहयोग से हटाया गया है।   आज दिनांक को टीपीनगर से राताखार रोड पर खड़े 25 लावारिस वाहनों को हटाया गया है।   इससे प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी है और वाहनों का सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा साथ ही सड़क पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरस्पीडिंग के कुल 160 मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु संबंधित प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को भेजे गए हैं।   कोरबा यातायात पुलिस की अपील: सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने से बचें ताकि यातायात बाधित न हो। वाहन चलाते समय ओवरस्पीडिंग से परहेज करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना न भूलें। आपकी जागरूकता और सहयोग से ही कोरबा को एक सुरक्षित, सुचारु और जिम्मेदार यातायात वाला शहर बनाया जा सकता है।   कोरबा ट्रैफिक पुलिस एवं नगर निगम इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। कोरबा पुलिस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन