Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कोरबा पुलिस ने किया जप्तशुदा अवैध मदिरा का विधिवत नष्टीकरण

Vivek Sahu

Fri, Jun 20, 2025
कोरबा, (.न्यूज उड़ान.) दिनांक 20 जून 2025। आज दिनांक 20.06.2025 को पुलिस लाइन, कोरबा में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज न्यायालय से निराकृत 1866 प्रकरणों में जप्त लगभग 10,000 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण किया गया। इन प्रकरणों में जब्त की गई मदिरा में 7565 लीटर महुआ शराब, 1356 लीटर देशी शराब एवं 990 लीटर अंग्रेजी शराब सम्मिलित है। सबसे अधिक 346 प्रकरण थाना कटघोरा, 209 प्रकरण थाना बांकीमोंगरा तथा 200 प्रकरण थाना बांगो से संबंधित हैं, शेष प्रकरण जिले के अन्य थानों से प्राप्त हुए हैं। यह कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा द्वारा गठित समिति की उपस्थिति में संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से प्राप्त प्रमाण-पत्र के आधार पर, यह नष्टीकरण पूरी पारदर्शिता एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया गया। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कोरबा जिले में पुलिस द्वारा 852 लावारिस वाहनों की नीलामी एवं 652 विसरा प्रकरणों का भी विधिवत नष्टीकरण किया जा चुका है। इस प्रकार की कार्रवाई से थानों में वर्षों से संग्रहित अनुपयोगी जप्त मदिरा के व्यवस्थित निपटान में सहायता मिली है। यह न केवल कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करती है, बल्कि थाना परिसरों में स्वच्छता, स्थान की उपलब्धता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने की दिशा में भी महत्त्वपूर्ण कदम है। इससे कार्यरत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनता है। जिला पुलिस द्वारा थानों को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं उत्तरदायी बनाए रखने की दिशा में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर रूप से की जाती रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन