Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कोरबा सांसद 30 नवंबर को जिले की समीक्षा बैठक में होंगी शामिल ।

Vivek Sahu

Sat, Nov 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने स्व. बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में इलाज के नाम पर लगातार हो रही मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए स्थानीय व मेडिकल कॉलेज प्रशासन से व्यवस्था में सुधार लाने और दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंच रहे मरीजों का उचित ख्याल रखने को कहा है।   सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा के मेडिकल कालेज अस्पताल में दो दिन में तीन बच्चे और एक माँ ने जान गवाई है ऐसी जानकारी मिली है। इससे पहले भी करतला के जोगीपाली ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जुड़वा बच्चो की मौत की सूचना आई थी। सांसद ने कहा कि दुखद बात यह भी है कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र संरक्षित कोरवा आदिवासी के नवजात पुत्रो को भी जान गवानी पड़ी है। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की लचर स्वास्थ्य ब्यवस्था को सुधारने की नितांत आवश्यकता है। साथ ही शासन व प्रशासन व कोरबा के मेडिकल कालेज प्रबंधन से कहा है कि मेडिकल कालेज की ब्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। सांसद ने कहा कि सूचना यह भी है कि एम्बुलेंस वाहनों में पर्याप्त संसाधन के साथ-साथ संचालन की भी दिक्कत आ रही है, जिसे दूर किए जाने की भरपूर आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सांसद मद से हर ब्लॉक में एम्बुलेंस प्रदाय किया गया है जिसे भी ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा के लिए उपयुक्त उपयोग करने की जरूरत है। सांसद ने कोरबा जिले सहित आसपास के जिलों में चिट फंड कंपनी फ्लोरा मैक्स के माध्यम से बड़ी संख्या में हजारों ग्रामीण महिलाओं से आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। भोले भाले ग्रामीणों को झांसे में लेकर उन्हें कर्जदार बनाकर छोड़ दिया गया है। अब उनके समक्ष विकट स्थिति आन पड़ी है। सांसद ने पुलिस प्रशासन से फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ और भी कड़ी कार्यवाही व शासन से फ्लोरा मैक्स की राशि को राजसात कर महिलाओं को कर्जा से मुक्ति दिलाने की मांग की है। कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत संसद के शीतकालीन सत्र के अवकाश दिनों में संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी। सांसद 30 नवंबर शनिवार को कोरबा में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेंगी और स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों से मुलाकात भी करेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन