Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: दीपावली के अवसर पर कोरबा ने जारी की महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।

Vivek Sahu

Wed, Oct 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनसे अपील की सभी ये त्यौहार सावधानी और सतर्कता से मनाए। इस अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा पम्फलेट जारी कर सभी से इसको पालन करने का आग्रह किया। क्या करें 1) एक बाल्टी पानी, एक नली और एक प्राथमिक चिकित्सा किट रखें 2) आतिशबाजी जलाने के लिए झुकने की बजाय लंबी मोमबत्ती का प्रयोग करें। 3) बच्चों पर हर समय निगरानी रखें। 4)आतिशबाजी जलाने के लिए किसी बड़े खुले स्थान पर जाएं। 5) उच्च गुणवत्ता वाले पटाखे खरीदें, भले ही उनकी कीमत अधिक हो 6) उपयोग किए गए पटाखों को (भले ही वे जले न हों) फेंकने से पहले उन्हें पानी की एक बाल्टी में अवश्य डुबोएं। 7)शिशुओं को हर समय घर के अंदर ही रखें तथा दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें 8)पटाखे जलाते समय मोटे सुती कपड़े पहनें ताकि आग से अधिकतम सुरक्षा हो सकें। 9)दिवाली की आतिशबाजी जलाते समय हमेशा जूते पहने। 10)एक समय में केवल एक ही पटाखे जलाएं 11)पटाखों को आग के स्त्रोतों से दूर रखें। क्या न करें 1) पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आतिशबाजी के पास न जाने दें 2) बच्चों को कभी भी स्वयं पटाखे जलाने न दें | 3) जो पटाखे नहीं फूटे हैं, उन्हें दोबारा जलाने की कोशिश न करें । 4)कभी भी घर के अंदर या पार्किग क्षेत्र में पटाखे न जलाएं। 5) ढीले कपड़े न पहनें क्योंकि व आग पकड़ सकते हैं। 6)पटाखे कभी भी बेतरतीब ढंग से न फेंके। या सभी चीजें एक साथ न जलाएं। 7)यदि उपर पेड़ या तार जैसी कोई बाधा हो तो कभी भी हवाई पटाखे न जलाएं। 8)जहां पटाखे रखे हो वहां कभी भी जलती हुई माँचिस, अगरबत्ती या फुलझड़ी न छोड़ें। पुलिस के द्वारा अपील की गई कि कोई भी घटना-दुर्घटना होने पर तत्काल 112 या 9479193399 नंबर पर कॉल करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन