Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: शिवाजी नगर के डांडिया ग्राउंड में गरबे की धुन पर जमकर थिरक रहे हैं कदम,पारिवारिक माहौल में हो रहा है कार्यक्रम

Vivek Sahu

Mon, Oct 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )शिवाजी नगर के डांडिया ग्राउंड में रात 8 बजे के बाद से गरबे की धुन पर थिरके कदम। रंग बिरंगी रोशनी में घुला आस्था और उल्लास का रंग के साथ ढोल की थाप,गुजराती और डांडिया रास के मनमोहक गीतों पर झूमे शिवाजी नगर के साथ कोरबा के लोग ।   शनिवार का दिन होने के कारण गरबा खेलने के लिए महिला-पुरूष और बच्चे खासकर युवा वर्ग उत्साह के साथ पहुंचा।   शनिवार को गरबा महोत्सव में महिलाओं और युवतियों में ज्यादा उत्साह नजर आया।   गरबा महोत्सव में पारंपरिक माहौल में पारंपरिक वेशभूषा के साथ कोरबावासी भागीदारी कर रहे हैं।   समिति के सदस्यों द्वारा सुरक्षा कभी खास ख्याल रखा जा रहा है जिससे कि गरबा डांडिया करने आए नारी शक्ति को कोई परेशानी ना हो। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को हर रोज पुरस्कृत भी किया जा रहा है, इसी कड़ी हुई साहब कलेक्शन की तरफ से प्रथम पुरस्कार उपासना शर्मा एवं दिशा मोबाइल की तरफ से द्वितीय पुरस्कार सोनम को दिया गया। शिवाजी नगर डांडिया गरबा उत्सव समिति के द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए रविवार से डांडिया उत्सव के समय में परिवर्तन किया गया है, डांडिया रात्रि 8:00 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक ही चलेगा इसलिए समय का विशेष ध्यान रखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का निवेदन समिति के द्वारा किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन