Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: पूजा कर रही महिला के सामने आया विशाल काय कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया खतरनाक रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Sun, Aug 24, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )– कोरबा जिले के सोनपुरी गांव में रहने वाली नागेश्वरी रजवाड़े उस समय सहम गई जब वो रात्रि के 8 बजे के आस पास घर पर पूजा कर रही थी और तभी एक विशाल काय कोबरा (नाग) कही से घर में घुस गया वो इतने बड़े सांप को देखते ही घर के दूसरे कमरे के अंदर भाग खड़ी हुई और आस पास के लोगों को फोन से सांप होने की जानकारी दी और मदद के लिए बुलाया फिर कुछ लोगों आए और उसको भगाने का प्रयास भी किया पर उसमें सफल नहीं हुए और वो एक किनारे गमले के पीछे जाकर बैठ गया।   फिर आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया । जिस पर सारथी थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही गई फिर आखिरकार कुछ समय बाद सोनपुरी गांव पहुंच के 6 फीट के विशाल काय कोबरा ( नाग) को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु कर थैले में रखा गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।   जितेंद्र सारथी ने बताया सांप हमारे पर्यावरण का के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए उनको मारने के बजाय हमें सूचना दे ताकि हम सही समय पर पहुंच कर लोगों के साथ एक बेजुबान जीव को बचा पाए साथ ही जाने अनजाने सर्प दंश हो तो बिना देरी किए हॉस्पिटल जाएं ताकि सही समय पर उपचार हो सके, झाड़ फूक के चक्कर में बिल्कुल न रहें। वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन