Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: सखी वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सेवाओं की महिलाओं को दी गई जानकारी।

Vivek Sahu

Sat, Oct 26, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में शासन के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत एनआरएलएम बिहान कार्यक्रम महिला स्व सहायता समूह उरगा, कटघोरा तथा अजगरबहार में सखी वन स्टॉप सेंटर के केन्द्र प्रशासक व केस वर्कर द्वारा उपस्थित महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर तथा महिला हेल्पलाइन नं. 181 में उपलब्ध सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा योजना से संबंधित पाम्पलेट वितरण किया गया।   कोसगाई मंदिर (छुरी), भवानी माता मंदिर (दर्री) एवं मड़वारानी (बरपाली) मंदिर परिसर व आस-पास जगहों पर सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा बालिकाओं को अधिक अवसर प्रदान करने के महत्व पर प्रकाश डालने एवं बालिकाओं द्वारा शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा, देखभाल, भेदभाव, हिंसा और बाल विवाह से सुरक्षा में आने वाली असमानताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही ‘सखी वन स्टॉप’ सेंटर द्वारा पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली निःशुल्क सहायता-परामर्श सहायता, चिकित्सा सहायता, विधिक सहायता, पुलिस सहायता व अस्थायी आश्रय सहायता के साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 181, नोनी सुरक्षा योजना, टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु उपस्थित महिलाओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन