Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: विकसित भारत संकल्प यात्रा से मिली योजनाओं की जानकारी

Vivek Sahu

Fri, Dec 22, 2023
कोरबा  विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आज विकासखंड कोरबा के ग्राम मदनपुर एवं बरपाली, विकासखंड कटघोरा के ग्राम भिलाईबाजार एवं केसला, पोडी उपरोडा ब्लॉक के बिंझरा एवं रिंगनिया, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोगीपाली और रामपुर, विकासखंड पाली के ग्राम मानिकपुर और मांगामार में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 बालको और वार्ड क्रमांक 06 पुराना बस स्टैण्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया गया। शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर स्थल पर मोदी की गारंटी प्रचार वाहन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन के पहुचने पर ग्रामीण द्वारा स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। शिविर स्थल पर सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्षदगण तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन