Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: एनटीपीसी कोरबा में 24x7 ओवरहॉलिंग सेफ्टी कंट्रोल रूम का उद्घाटन।

Vivek Sahu

Sun, Jun 22, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )एनटीपीसी कोरबा में आज सुरक्षा और परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अत्याधुनिक 24x7 ओवरहॉलिंग सेफ्टी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया।   इस नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन श्री राजीव खन्ना, कार्यकारी निदेशक (कोरबा) द्वारा श्री विभास घटक, महाप्रबंधक (ओएंडएम) की उपस्थिति में किया गया। यह नियंत्रण कक्ष सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम से सुसज्जित है, जो ओवरहॉलिंग अवधि के दौरान संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी की सुविधा प्रदान करता है। इस पहल का उद्देश्य जोखिमों की त्वरित पहचान, संचार में तेजी, और बेहतर समन्वय स्थापित करना है जिससे ओवरहॉलिंग के दौरान पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर श्री राजीव खन्ना ने एनटीपीसी कोरबा द्वारा सर्वोत्तम सुरक्षा उपायों को अपनाने और तकनीकी उन्नयन के माध्यम से कार्यस्थल की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने संचालन एवं अनुरक्षण विभाग की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई व्यवस्था को संयंत्र की सुरक्षा संरचना को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम बताया। यह पहल एनटीपीसी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें संगठन उच्चतम सुरक्षा मानकों, टिकाऊ संचालन और उत्कृष्टता के साथ कार्य करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन