Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: सार्वजानिक मैदान को हड़पने की तैयारी में करियर पब्लिक स्कूल प्रबंधन, बस लगाकर आने जाने का मार्ग करते है अवरुद्ध।

Vivek Sahu

Sun, Nov 24, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )मुडापार सुभाष ब्लॉक स्थित कैरियर पब्लिक स्कूल प्रबंधन सार्वजनिक मैदान को स्कूल के खेल का मैदान बनाकर घेरने की तैयारी में है l मुडापार रोड से हेलीपेड जाने के कच्चे रास्ते में कई बड़े आवासीय मकान बन गए है, यहाँ के कच्चे रास्ते को पक्का रोड बनाने के लिए भी आवेदन किया जा चुका है, जो की विचारणीय है l यहाँ रहने वाले लोग कच्चे रास्ते से हेलीपेड होते हुए आना जाना करते है l इस रस्ते पर पड़ने वाले कैरियर पब्लिक स्कूल प्रबंधन के अड़ियल रवैये से परेशान होकर इसके पहले भी रहवासियों ने शिकायत की लेकिन स्कूल अपनी ज़िद पर अड़ा है l स्कूल प्रबंधन अपने जमीन के आलावा पूरा मैदान हड़पने की तैयारी में लगता है l स्कूल के बस आने जाने के पुरे मार्ग को अवरुद्ध करते हुए मार्ग के बीचों बीच आड़े खड़े कर दिए जाते है और ड्राईवर नदारद रहते है l कई बार मना करने के बाद भी प्रबंधन पूरे मैदान को अपने स्कूल की संपत्ति मानते हुए बसों को दूर-दूर तक खड़ा कर, रास्ता रोकते है l और यदि बस खड़े ना हो तो बच्चों को आने जाने वाले मार्ग में खुले मैदान में खेलने के लिए छोड़ा जाता है, जो की बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है l स्कूल के सामने काफी खुला क्षेत्र है साथ ही बगल के मैदान का कुछ क्षेत्र स्कूल की संपत्ति है। मोटी फीस वसूल करने वाले स्कूल के पास बच्चों को सुरक्षित खेल का मैदान देने के लिए बाउंड्रीवाल बनवाने के भी क्षमता नहीं या बच्चों की सुरक्षा इनके लिए मायने नहीं रखती, यह स्कूल प्रबंधन और यहाँ पढने वाले बच्चों के परिजनों के लिए सवाल है l यहाँ रहने वालों के लिए स्कूल प्रबंधन का यह अड़ियल रवैया मुसीबत बन गया है, यदि खेलते दौड़ते बच्चे किसी वाहन की चपेट में आ जाये तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ??

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन