Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कोरबा में भाजपा युवा मोर्चा ने पीएससी में हुए घोटाले को लेकर प्रदेश की भूपेश सरकार एवं पीएससी चेयरमैन टामन सोनवानी की निकाली शव यात्रा, पीएससी घोटाले से युवाओं में आक्रोश

Vivek Sahu

Sun, Sep 24, 2023
कोरबा।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में हुए घोटाले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्ट नगर सीएसईबी चौक से भूपेश सरकार की शव यात्रा निकाली । पीएससी के चेयरमैन टामन सोनवानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि PSC चेयरमैन के करीबियों का सिलेक्शन हुआ। बड़े पुलिस अधिकारियों एवं कांग्रेस के करीबी नेताओं के रिश्तेदारों का सिलेक्शन हुआ है। यह बेहद शर्मनाक है। प्रदेश की भूपेश सरकार ने युवाओं के साथ घोर अन्याय किया है। प्रदेश की युवा इस भ्रष्टाचारी कांग्रेस के इस शर्मनाक करतूत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। प्रदेश की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन किसी को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। इन्होंने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी ये सब जुमला साबित हुआ। यह सरकार नहीं सही तरीके से पुलिस भर्ती कर पाई और ना ही शिक्षा कर्मी युवा बेरोजगार कांग्रेस सरकार के कुशासन का दंश झेल रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद पटेल, जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति स्वर्णकार, भूपेंद्र साहू, सुभाष राठौर, जिला कार्यसमिति सदस्य अतुल राजपूत, संजय मानिकपुरी, मण्डल अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर, दिनेश सेन, रामावतार पटेल, जिला कार्यसमिति रजनीश देवागन , मंडल उपाध्यक्ष अनिल यादव, मण्डल महामंत्री किशोर साहू, जनक राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मनोज यादव, जिला महामंत्री अल्प संख्यक यासीन खान, विवेक राजवाड़े, नवीन ठाकुर, गिरजा धीवर, राजकुमार यादव, गुरेंद्र साहू , सोनू, अश्वनी साहू व अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन