Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थगन आदेश के बाद भी किये जा रहे अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त

Vivek Sahu

Sat, Nov 5, 2022
एसडीएम, तहसीलदार तथा सीएमओ ने तत्काल तुड़वाया अवैध निर्माण कार्य कोरबा| कोरबा जिले मे कटघोरा तहसील के नगर पालिका के पास वक्फ बोर्ड की जमीन पर नाजायज कब्जा किये जाने को लेकर कटघोरा मुस्लिम समुदाय कटघोरा अनुविभागीय कार्यालय कटघोरा पहुंचें। जहां वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. शेख इश्तियाक व पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष असरफ मेमन ने एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर को इस अवैध निर्माण से अवगत कराते हुए बताया कि इस जमीन पर दो बार शासन द्वारा स्टे लगाया गया है। इसके बावजूद एक महिला द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। एसडीएम से उन्होंने तत्काल कार्यवाही की मांग की। एसडीएम व तहसीलदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चल रहे निर्माण कार्यो को रुकवा दिया। कटघोरा नगर पालिका कार्यालय के समीप वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थानीय निवासी एक महिला के द्वारा रात और दिन में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। अवैध निर्माण को देख मुस्लिम समुदाय कटघोरा एसडीएम कार्यालय पहुंच कर इसकी जानकारी एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर दी। उन्होंने बताया कि इस जमीन का मामला अभी न्यायाधीन है और इस जमीन पर शासन द्वारा दो बार स्थगन आदेश जारी किया गया है। स्थगन आदेश के बावजूद भी उक्त महिला के द्वारा जबरन दिन और रात अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत तहसीलदार के पास भी की जा चुकी है। नगर पालिका द्वारा भी को महिला को अवैध निर्माण बन्द करने नोटिस भेजा गया था लेकिन महिला द्वारा सभी शासकीय नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य जारी रखा गया। वक्फ बोर्ड से सदस्य डॉ. शेख इश्तियाक व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरफ मेमन ने एसडीएम से इस मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की। जिसपर एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर, कटघोरा तहसीलदार के.के. लहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्ञानपुंज कुलमित्र तत्काल मौके पर पहुंचे तत्काल एसडीएम व तहसीलदार ने सीएमओ को अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया। सीएमओ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जेसीबी से उक्त अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन