Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

Vivek Sahu

Tue, Mar 25, 2025
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।   दिनांक 24.03.2025 को मुखबीर सूचना के आधार पर पता चला कि ग्राम मुक्ता धनुहारपारा की निवासी सोनकुंवर धनुहार अपने घर के पीछे गली में छुपाकर अवैध कच्ची महुआ शराब बेच रही है।   इस सूचना पर थाना प्रभारी हरदीबाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। बरामदगी 35 लीटर कच्ची महुआ शराब (चार प्लास्टिक जारों में भरी हुई) - शराब बनाने एवं बेचने के उपकरण - अवैध बिक्री से प्राप्त नकदी कानूनी कार्रवाई: आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाया गया। अतः अपराध क्रमांक 38/2025 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का विवरण नाम: सोनकुंवर धनुहार (उम्र 40 वर्ष) पिता का नाम: स्व. मंगलूराम धनुहार निवासी: मुक्ता धनुहारपारा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन