Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: हरदीबाजार पुलिस की करवाई 35 पाव गोवा अंग्रेजी शराब को ढाबे से किया गया जप्त

Vivek Sahu

Sat, Oct 21, 2023
कोरबा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिए गए हैं जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में हरदीबाजार स्टॉफ द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 21.10.2023 को मुखबीर सूचना मिली कि सराईसिंगार चौक गुड्डा ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना पर हरदीबाजार पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया रेड के दौरान ढाबा संचालक आरोपी बबलू उर्फ बासुदेव जायसवाल पिता स्व. नर्मदा प्रसाद जायसवाल उम्र 48 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती हरदीबाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा द्वारा अपने ढाबा में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखे अंग्रेजी गोवा शराब मिला, जिसके कब्जा से 35 पाव गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल वाली शीशी में भरा कुल 06 लीटर 300 एमएल शराब कीमती 4200 रूपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 243/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार पश्चात न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। *आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही हैं।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन