Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: गौरा गौरी पूजा का छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व- हितानंद

Vivek Sahu

Sun, Nov 26, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान) 24 नवंबर से पार्षद धनश्री साहू के वार्ड नंबर 5 धनुहार पारा मे गौरा गौरी पूजा का आयोजन हुआ जिसका समापन एवं विसर्जन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित हुआ। जिसमें नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल शामिल हुए। जहां उन्होंने स्थानीय पार्षद पति अजय साहू के साथ पूजा अर्चना की। हितानंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गऊरा गऊरी उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गऊरा है शिव तथा गऊरी है पार्वती,जिसमें शिव पार्वती विवाह पूरे रीति रिवाज एवं बड़ी ही धूम-धाम से संपन्न कराया जाता है। यह लोक उत्सव हर साल दीवाली और लक्ष्मी पूजा के बाद मनाया जाता है। कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष अमावस्या के वक्त यह उत्सव मनाया जाता है ।दो से तीन दिन तक चलने वाला उक्त कार्यक्रम सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आसपास के लोग दो से तीन दिन पूरे भक्तिमय एवं हर्षोल्लास के साथ लगे रहते हैं। पार्षद पति अजय साहू ने बताया कि यहां गौरी गौरा पूजा का आयोजन सभी की सहमति एवं सहयोग से किया जाता है। पूरे समय भक्तमय माहौल बना रहता है। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कमलेश कश्यप, लक्ष्मीन श्रीवास, बबली मानिकपुरी, पोखराज सिंह ठाकुर, सोनू सागर, प्रेम सागर एवं आसपास के वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन