Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: जांच अभियान तेज करें फ्लाइंग स्क्वॉड और स्थैतिक निगरानी दल: श्री सौरभ कुमार

Vivek Sahu

Wed, Oct 18, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय-सीमा में सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले में तैनात स्थैतिक निगरानी दलों और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम के प्रभारियों को जांच अभियान तेज करते हुए प्रभारी अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान केंद्रों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राप्त शिकायतों पर जांच कर उसे निराकृत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने नॉमिनेशन फॉर्म, एफएसटी की रिपोर्ट, व्हीएसटी/ व्हीव्हीटी/ एमसीएमसी कक्ष, व्हीकल/सीसीटीवी, फॉर्म 12 डी , फॉर्म 6,7,8 की जानकारी, शैडो एरिया की जानकारी, रनर की व्यवस्था, नोडल अधिकारी द्वारा सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, कम्युनिकेशन प्लान, रुट चार्ट, वाहनों की अनुमति संख्या, व्हील चेयर की उपलब्धता हेतु मतदान केंद्र की जानकारी, मतदान केंद्र में एएमएफ की जानकारी, मतदान केंद्रों में वोटर असिस्टेंट बूथ, मतदान केंद्रों में पेंटिंग कार्य (लेखन-मतदान केंद्र का क्रमांक एवं नाम), नॉमिनेशन कक्ष की व्यवस्था, मतदान दलों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण, वेबकास्टिंग, एनकोर पोर्टल में रिटर्निंग ऑफिसर के लॉगिन, नोडल एप में लॉगिन, ईएसएमएस नोडल ऑफिसर का लॉगिन, सी-विजिल में प्राप्त शिकायतें, ऑब्जर्वर्स हेतु व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, ट्रॉन्सफार्मर की व्यवस्था, इलेक्ट्रिसिटी की व्यवस्था, मतदान केंद्रों में शौचालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था, मतदान केंद्रों को पूर्णतः व्यवस्थित बनाया जाना, ईपिक कार्ड वितरण, मीडिया प्रवेश के संबंध में गहन समीक्षा की। इस दौरान निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम और अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, श्री दिनेश कुमार नाग सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन