Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त दीपका की कार्रवाई।

Vivek Sahu

Wed, Oct 9, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत सर के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बक्शी सर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07/10/2024 को डॉ सुकांत पांडेय आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी वृत्त दीपका द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम मादन थाना पाली में लखन नेताम एवम् गुड्डी नेताम के संज्ञान आधिपत्य मकान की बाड़ी की तलाशी लेने पर कुल 50ली महुआ शराब एवम् 260kg महुआ लाहान बरामद की गई। आरोपीया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,च),34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर लेकर जेल दाखिल कराया गया।। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज़ एवम् नगर सैनिक अंबिका सांडे का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी वृत्त - दीपका * कुल कायम प्रकरण - 01 * कुल जप्त मात्रा - 50लीटर महुआ शराब एवम् 260kg महुआ लाहान। * धारा - *34(1)(क,च), 34(2) , 59(क)* आरोपी 1)लखन नेताम पिता बुधारू राम उम्र 55वर्ष साकिन मादन थाना पाली। 2गुड्डी नेताम पति लखन नेताम उम्र-44वर्ष साकिन मादन थाना पाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन