Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस

Vivek Sahu

Tue, Nov 8, 2022
कोरबा| महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीणों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में सोमवार को रोजगार दिवस मनाया गया। जहाँ पर ग्रामीणों को काम के मांग का अधिकार, मजदूरी भुगतान एवं शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी दी गयी। नूतन कुमार कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा द्वारा सर्व मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक माह की 07 तारीख को ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थल पर जनजागरुकता गतिविधि के रूप में रोज़गार दिवस मनाया जाये। जिसके परिपालन में ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। शासकीय हाई स्कूल में आयोजित रोजगार दिवस में कार्यक्रम अधिकारी, शिव टंडन ने ग्रामीणों को मनरेगा के तहत कार्य की मांग, जॉब कार्ड उपलब्ध कराना, मनरेगा की विशेषताएं, श्रमिकों के अधिकार, 07 पंजी संधारण अद्यतन मजदूरी भुगतान, मजदूरी भुगतान एवं शिकायत निवारण प्रणाली, कार्यों के सूचना पटल निर्माण आदि की जानकारी दी। तकनीकी सहायक श्रीमती अंजू निराला ने ग्रामीणों को मातृत्व भत्ता योजना एवं मनरेगा की विशेषता के बारे में जानकारी दी। जिले के ग्राम पंचायत बिंझरा बंजारी मढई ढोढातराई फत्तेगंज, लबेद, डोंगाआमा सन्डैल, सुपातराई, सरीसमार खोडरी पसान, पोलमी बक्साही, बतरा, दादरकला, लेपरा, जुनवानी गाड़ापाली केराकछार, लेपरा, ढुरैना, बांगो रोगदा, चांपा, नोनबिर्रा, कुरूडीह मदनपुर, डोगाआमा पिपरिया, सिरमिना, चचिया, रैनपुर, बोईदा, कनकी, गिधौरी फरसवानी आदि ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन