Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: थाना कुसमुण्डा व सर्वमंगला चौकी द्वारा वहानों की सघन चेकिंग दौरान 3,00000/- (तीन लाख रूपये) नगदी रकम जप्त।

Vivek Sahu

Thu, Nov 16, 2023
कोरबा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रॉबिंसन गुडिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुसमुण्डा कृष्ण कुमार वर्मा एवं सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 15.11.2023 को कुसमुण्डा थाना व सर्वमंगला चौकी के सुयंक्त स्टाफ द्वारा वाहन चेकिंग हेतु वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाली वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति व्हाईट कलर के कार में आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना नाम राजीव तिवारी पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद तिवारी उम्र 39 वर्ष सा. क्वा नंबर ओ. ई-6 सीएसईबी कॉलोनी कोरबा थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा का रहने वाला बताया और उसके कार के डिक्की को चेक करने पर 3,00000 (तीन लाख रूपये) नगदी रकम मिला जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं किया।   जिससे उक्त रकम संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जप्तकर धारा 102 जा.फौ. के अंर्तगत विधिवत कार्यवाही किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही है। जिसमें थाना कुसमुण्डा प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी, प्रधान आरक्षक योगेंद्र आदिले एवं आरक्षक खगेश साहू, मदन जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन