Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कोरबा सांसद के प्रयासों से मिला नागपुर में ठहराव, यात्रियों को राहत

Vivek Sahu

Mon, Oct 9, 2023
दुर्ग-अंबिकापुर एवं अंबिकापुर से दुर्ग के मध्य संचालित होने वाली ट्रेन का ठहराव नागपुर रोड पैसेंजर हाल्ट में कराने के कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद के प्रयासों को सफलता मिली है। इस संबंध में भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक को निर्देशित करते हुए स्टेशनों में ठहराव का आदेश जारी कर दिया गया है। ट्रेन क्रमांक 18241/18242 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, ट्रेन क्रमांक 18755/18756 शहडोल-अंबिकापुर एक्सप्रेस का ठहराव उदलकछार तथा नागपुर रोड स्टेशन में तय किया गया है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगातार पत्र व्यवहार किया जाता रहा। सांसद ने रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया ताकि छत्तीसगढ़ प्रदेश अंतर्गत भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा विस्तार हेतु प्रदेश के निवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार उनके समक्ष अनुरोध किया जाता रहा कि दुर्ग-अंबिकापुर व अंबिकापुर-दुर्ग तक चलने वाली ट्रेन का ठहराव जो पूर्व में नागपुर रोड पैसेंजर हाल्ट में था, कोरोना काल में एक्सप्रेस गाड़ी के नाम से संचालन किया जा रहा था तब से ठहराव बंद है। यहां पर चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र एवं 14 ग्राम पंचायतों के यात्रियों को गाड़ी नहीं रुकने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशवासियों के हितों और जनभावनाओं के दृष्टिगत नागपुर रोड पैसेंजर हाल्ट में ठहराव के लिए प्रयासरत सांसद की कोशिशों को सफलता मिली है। सांसद ने क्षेत्रवासियों की ओर से इस निर्देश के लिए भारत सरकार व रेल मंत्रालय तथा रेलवे बोर्ड के प्रति आभार जताया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन