Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कोरबा में 27 अप्रैल को होगा डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह, भाजपा जिला इकाई करेगी गरिमामय आयोजन।

Vivek Sahu

Wed, Apr 23, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आगामी 27 अप्रैल 2025, रविवार को दोपहर 2:00 बजे से गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड, कोरबा में किया जाएगा।   यह समारोह संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।   डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय की स्थापना एवं शिक्षा के प्रति उनका योगदान आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।   कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महान हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथि इस प्रकार हैं: मुख्य वक्ता: माननीय श्री सुशांत शुक्ला जी, विधायक, अध्यक्षता: माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी, श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट अतिथि: डॉ. पवन सिंह जी, अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, महापौर, नगर पालिक निगम, कोरबा माननीय श्री प्रेमचंद पटेल जी, विधायक, कटघोरा जिला संयोजक: माननीय श्री पवन गर्ग जी कार्यक्रम संयोजक: माननीय श्री सरजू अजय जी निवेदक: श्री मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, कोरबा इस गरिमामयी समारोह में जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के विचारों एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया जाएगा। भाजपा जिला इकाई ने कोरबा वासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी सहभागिता दर्ज कराकर समारोह को सफल बनाएं एवं बाबा साहब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। "जय भीम – जय भारत – जय छत्तीसगढ़" के नारे के साथ यह आयोजन सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण का सशक्त संदेश देगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन