Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: जिला अधिवक्ता संघ ने किया मंत्री लखनलाल का सम्मान जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के कार्यालय का शुभारंभ

Vivek Sahu

Thu, Dec 28, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के तत्वावधान में आज जिला न्यायालय परिसर कोरबा में केबिनेट मंत्री एवं शहर विधायक लखनलाल देवांगन जी का जोरदार स्वागत किया गया। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के कार्यालय के उद्घाटन एवं केबिनेट मंत्री के सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय परिसर कोरबा में किया गया था। सम्मान एवं स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लखनलाल देवांगन ने प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजय दिलाने के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष संजय जायसवाल, सचिव नूतनसिंह ठाकुर, अशोक तिवारी, बीके शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष गोपी कौशिक, भाजपा नेता प्रफुल्ल तिवारी एवं नरेंद्र पाटनवार मौजूद रहे।   सचिव नूतनसिंह ठाकुर ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की ओर मंत्रीजी का ध्यान आकृष्ट कराया जिस पर देवांगन जी ने उक्त मांग को भाजपा के घोषणा पत्र में होने की जानकारी देते हुए इसे विधानसभा में शीघ्र पेश करने का भरोसा दिया। कोरबा में जिला न्यायालय की स्थापना के दशकों बाद जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के कार्यालय का शुभारंभ लखनलाल देवांगन ने किया इस अवसर पर अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने में हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पार्षद अब्दुल रहमान, पार्षद धनश्री साहु, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज राठौर, डी के अग्रवाल, महेंद्र चंदेल, सुरेश सिंह,अखिलेश पांडे, राजेन्द्र पांडे, संतू साहु, राजेन्द्र साहु, दीपक दुबे, राजकुमार अज्ञेय, मंगल देवांगन, मधु पांडे, सरिता पांडे, सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उत्तरा राठौर, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, सहसचिव के बी शांडिल्य, रवि भगत, कमलेश श्रीवास, क्रांति श्रीवास, सावित्री धांधी, विनोद साहु, जनक देवांगन, पोहर पांडे , सुरेश पटेल, रघुनंदन सिंह, गणेश कुलदीप, कल्पना पांडे, राजेश्वरी राठौर, मीनू त्रिवेदी , शबीना खातून, शबनम खान सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन