Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: हसदेव रिवर फ्रंट व लो-लाइन ब्रिज निर्माण की मांग तेज, सभापति ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन…

Vivek Sahu

Sun, Jul 20, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने रविवार को कोरबा प्रवास पर आए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर एक दिवसीय दौरे के दौरान हसदेव नदी तट पर रिवर फ्रंट निर्माण व लो-लाइन ब्रिज को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। सभापति ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि इन दो परियोजनाओं से कोरबा के विकास को नई दिशा मिलेगी।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पूर्व में सर्वमंगला मंदिर से हसदेव नदी पार करते हुए पुराने कोरबा शहर को जोड़ने हेतु लो-लाइन ब्रिज की घोषणा की गई थी, लेकिन इसका कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है।   इस पुल के निर्माण से छोटे वाहनों को कुसमुंडा व दीपका जैसे क्षेत्रों की ओर जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग प्राप्त होगा, जिससे रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।   इसके साथ ही, सीतामढ़ी से राताखार तक हसदेव नदी तट पर अरपा रिवर फ्रंट (बिलासपुर) की तर्ज पर हसदेव रिवर फ्रंट विकसित करने की मांग की गई है। इस परियोजना में फूड जोन व चौपाटी की योजना है, जिससे पुराने कोरबा शहर के ठेले-गुमटियों को स्थानांतरित कर ट्रैफिक समस्या का समाधान किया जा सकता है।   साथ ही नागरिकों को मनोरंजन के लिए एक नई जगह मिलेगी। सभापति ने बताया कि हसदेव पुल हेतु पूर्व में राशि स्वीकृत की जा चुकी है।   रिवर फ्रंट का विकास डीएमएफ, अधोसंरचना मद या अन्य योजनाओं से संभव है। उपमुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन