Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: एनटीपीसी कोरबा के नैगम सामाजिक डाइत्व्य के अंतर्गत (सीएसआर) मनाया गया गौरव दिवस

Vivek Sahu

Fri, Dec 1, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने हेतु भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर दिनांक 15 नवंबर से 26 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस के रूप में यह आयोजन आदिवासी बहुल क्षेत्रों में किया गया। एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा एकलव्य विद्यालय छुरिकला एवं गौमुखी सेवा धाम देवपहरी स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें तीरंदाजी, कबड्डी ,फुगड़ी, लोकनृत्य, दौड़, कुर्सी दौड़, इत्यादि शामिल हैं। आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण , राष्ट्रीय गौरव ,वीरता तथा आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसमें स्कुली छात्र - छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजयी छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया गया , जिसमें अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी कोरबा श्री प्रभात राम की गरिमामयी उपस्थिति रही, उन्होंने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के वीरता, राष्ट्रप्रेम एवं आदिवासियों के लिए किए गये उनके योगदान को याद किए एवं सभी को उनके द्वारा बताए गये आदर्शो का अनुसरण कर राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किए। कार्यक्रम में एनटीपीसी कोरबा सीएसआर के अधिकारीगण, स्कुलों के प्राचार्यगण, शिक्षकगण, सरपंच एवं गावों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन