Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा मीटिंग लिया गया

Vivek Sahu

Sat, Nov 25, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ) क्राइम मीटिंग : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने प्रभावशील आचार संहिता में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखने के दिए निर्देश। वर्षांत के पूर्व लंबित अपराध, शिकायतों के निराकरण और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की समझाइश। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पुलिस अधीक्षक ने दिए पुलिस अधिकारियों को बधाई। दिनांक 24/11/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं थाना/चौकी प्रभारियों का मीटिंग लिया गया। मीटिंग के उन्होंने कहा कि जिले में कानून का भय दिखना चाहिए। गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। वहीं अमन पसंद जनता के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाना चाहिए।     उन्होंने प्रभारीगण से कहा गया कि आचार संहिता प्रभावशील है, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखें। मीटिंग में एजेंडा अनुरूप थानों के लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का विश्लेषण कर अधिकारियों को वर्षांत के मद्देनजर थानों के लंबित अपराध, शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने का लक्ष्य दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना/चौकी को आदेश किया गया कि नशा, अवैध शराब गांजा के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं अपने-अपने थाने चौकी परिसर की साफ सफाई और रखरखाव का ध्यान दिया जाए।   थाने चौकी के रजिस्टर डायरियों का रखरखाव किया जाए, पेट्रोलिंग और रात्रि गस्त को कड़ाई से पालन किया जाए, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देने की समझाइश दिए तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजा जाए।   थाना प्रभारियों को थाने मे प्राप्त शिकायतो तथा साइबर टीप लाइन प्रकरणो एवं ऑनलाइन ठगी प्रकरणो मे समयावधि पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया। उन्होंने वर्षांत के पूर्व लंबित मामलों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश सहित लंबित शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिया गया।   क्राइम मीटिंग में समस्त राजपत्रित (पुलिस) अधिकारीगण, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन