Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: मतदाता जागरूकता अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता: डिजिटल मीडिया एशोसिएशन और प्रशासन के बीच खेला गया स्वीप मैच

Vivek Sahu

Sun, Nov 12, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान )11 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी  सौरभ कुमार एवं स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप के निर्देशन में स्वीप क्रिकेट मैच का आयोजन घंटाघर मैदान में किया गया। जिसमें  डिजिटल मीडिया एशोसिएशन 11 और स्वीप टीम से प्रशासन 11 के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। 6 ओवर का मैच में टॉस जीतकर मीडिया 11 के तरफ से फील्डिंग चुना गया तथा प्रशासन 11 को बैटिंग का मौका दिया गया। प्रशासन 11 के टीम बैटिंग करते हुए 6 ओवर में दो विकेट के साथ 104 रन की जबरदस्त साझेदारी से मीडिया टीम को 105 रन का लक्ष्य दिया गया। द्वितीय पारी में  डिजिटल मीडिया एशोसिएशन 11 ने प्रशासन 11 का कड़ी क्षेत्र रक्षण के साथ चुस्त बोलिंग करते हुए 6 ओवर में पांच विकेट के साथ केवल 58 रन में सिमट गए इस तरह से जीत प्रशासन 11 टीम की हुई ।   टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया कि यह मैच मतदाता जागरूकता को लेकर खेला गया जिसमें घंटाघर के मैदान में काफी दर्शकों ने मैच की सराहना करते हुए प्रसन्नता जहीर किया। और संकल्प लिया की शत प्रतिशत मतदान करेंगे। 17 नवंबर को मतदान का महापर्व है, जिसमे सभी की भागीदारी होना आवश्यक है। यह मैच हम सबके लिए बहुत ही रोचक व प्रेरणादायक रहा। अंत में सभी खिलाड़ी को शत प्रशिक्षण मतदान के लिए शपथ दिलाया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन