Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: *गाय धरती पर भगवान का दूसरा रूप- हितानंद

Vivek Sahu

Wed, Oct 18, 2023
कोरबा शहर में गायों की सेवा हेतु बाल गोपाल गौ नंदी सेवा समिति नाम से एक संस्था संचालित है, जो कि असहाय गायों की सेवा करती है। गायों की सेवा के दौरान हमेशा से बीमार गायों को लाने ले जाने हेतु वाहन की कमी अखरती थी। इस हेतु काफी दिनों से समिति के लोग प्रयासरत थे। अंततः आज सर्वमंगला मंदिर में बीमार गायों हेतु एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन समिति के सदस्यों एवं सम्माननीय नागरिकों के बीच मंचीय कार्यक्रम के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी सम्माननीय अतिथियों एवं गौ सेवकों का सम्मान किया गया। उसके पश्चात सभी के द्वारा झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया गया। उपस्थित अतिथि हितानंद अग्रवाल द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि, सभी गौ सेवकों के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। गाय का महत्व हमारे समाज में पुराने समय से है। धरती पर गाय भगवान का रूप है। गाय के बिना तो हमें मोक्ष की प्राप्ति भी नहीं हो सकती। अशोक मोदी जी ने संस्था के साथ जुड़ी मातृशक्ति के सेवा भाव की सराहना की, उन्होंने गौ रक्षको से कहा कि गयो की तस्करी का कड़ाई से विरोध हो। कार्यक्रम का समापन भजन एवं खिचड़ी भोग प्रसाद वितरण के साथ किया गया l कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप हितानंद अग्रवाल ,पवन सुल्तानिया , प्रकाश अग्रवाल , नटवर अग्रवाल , अशोक मोदी , टोनी जैन , मूलचंद शास्त्री महाराज , शाही जी , नमन पांडेय महाराज , इंदर अग्रवाल , रामावतार अग्रवाल उपस्थित रहे।पारस जैन , दीपक अग्रवाल , अक्षत शर्मा , अविनाश , सरोज सुनालिया , शोभा केडिया , संजू भाभी , दीपा अग्रवाल एवं बाल गोपाल गौ नंदी सेवा समिति से जुड़े सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन