Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: 10 साल कांग्रेस के महापौर, 15 साल विधायक और मंत्री फिर भी समस्याओं का अंबार सभी वार्डों के रहवासी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं : लखनलाल

Vivek Sahu

Wed, Nov 1, 2023
कोरबा विधानसभा के साथ-साथ नगर पालिक निगम की सत्ता पर कांग्रेस का शासन रहा। इसके बावजूद इस लंबी अवधि में न तो विधानसभा क्षेत्र और न ही नगर निगम के वार्डों का उद्धार संभव हो पाया। विकास के मामले में नीति और नीयत सही नहीं रखने की वजह से वार्डों की जनता समस्याओं की मार झेलने विवश है। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा विधानसभा उम्मीदवार लखनलाल देवांगन ने कहा है कि वे वार्डों में जनता के बीच पहुंच रहे हैं, लोगों से मेल-मुलाकात और चर्चा हो रही है तब हर तरफ से यही सुनने को मिल रहा है कि पिछले 15 वर्षों में कोई भी काम नहीं हुए हैं। लखनलाल ने कहा कि कोरबा में 10 साल से कांग्रेस पार्टी के महापौर नगर निगम में रहे और कोरबा विधानसभा में 15 साल से जयसिंह अग्रवाल विधायक और मंत्री हैं, इसके बाद भी उनके खुद के निवास क्षेत्र पुरानी बस्ती से लेकर आसपास के वार्डों में भी समस्याओं का अंबार है। वार्डों में गंदगी जगह-जगह पसरी देखी जा सकती है, नालियों की साफ-सफाई के लिए भी कोई खास काम नहीं हुए हैं। पुरानी बस्ती सहित इंदिरा नगर, फोकटपारा, धनवार पारा, सीतामढ़ी, नर्सरी मोहल्ला, पानी टंकी मोहल्ला, रामसागरपारा, राताखार, संजय नगर, इमलीडुग्गू, कुंआंभट्ठा, चिमनीभट्ठा, अमरैयापारा, मुड़ापार, सुभाष ब्लाक, रविशंकर शुक्ल नगर, दादरखुर्द, मानिकपुर, सर्वमंगला नगर, बरमपुर के अलावा प्राय: सभी क्षेत्रों खासकर झुग्गी बस्तियों में सडक़, बिजली, पानी, साफ-सफाई, नाली की समस्या आज भी यथावत है। बरसात में नाली और नालों का पानी घरों में और बस्तियों में घुसने की समस्या से निजात नहीं दिला पाए हैं क्योंकि कोई ठोस कार्ययोजना इनके पास नहीं है। 0 पुराना पीएचसी में सुविधाओं की कमी आज भी बनी है भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए भी कुछ खास काम होता नहीं दिखा है। प्रदेश के राजस्व मंत्री होने के बाद भी शहर के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानी धनराज कुंवर देवी के नाम से संचालित अस्पताल का जीर्णोद्धार तो कराया गया लेकिन सुविधाएं अभी भी पर्याप्त नहीं हैं। यहां आने वाले मरीजों को कई तरह की उपचार सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन