Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: बिजली बिल हाफ के नाम पर ठगी कर रही कांग्रेस, 100 यूनिट के बाद बढ़ जाती है दर: देवांगन

Vivek Sahu

Sat, Nov 4, 2023
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि-समय पर रीडिंग नहीं होने से यूनिट के साथ भी बिजली बिल भी बढ़ा रही, गरीब उपभोक्ता बना रहे कर्जदार कोरबा। कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का कहना है कि कांग्रेस की सरकार बिजली बिल हाफ के नाम पर लोगों से ठगी कर रही है। 100 यूनिट के बाद बिजली दर बढ़ाकर वसूल रही है। इसकी वजह से जनता भी परेशान है। समय पर रीडिंग नहीं होने से बिजली बिल भी बढ़ रही है। बिजली दफ्तरों में सुनवाई भी नहीं होती है। देवांगन ने अपने जनसंपर्क के दौरान कहा कि बिजली बिल के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने अलग-अलग दर निर्धारित की है। जिसे जनता भी समझ नहीं पाती। अगर 500 बिल बन रहा है तो ढाई सौ का बिल होना चाहिए। लेकिन उससे अधिक की बिजली बिल वसूली की जा रही है। बिल की तरह बिजली भी लोगों को हाफ मिल रही है। कांग्रेस की सरकार जब से प्रदेश में बनी है लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। कई गरीबों को कर्ज लेकर बिजली बिल पटाना पड़ रहा है। कोरबा में पावर प्लांट होने के बाद भी 1 दिन में 5 से 10 बार बिजली कटौती की जा रही है। कोरबा के 15 साल के विधायक और 5 साल से राजस्व मंत्री बिजली समस्या को लेकर कभी गंभीर नहीं रहे। 1 महीने में सुधारने का दावा भी फेल हो गया है। भाजपा की सरकार बनने पर बिजली बिल की समस्या का समाधान किया जाएगा। बिजली का हर दूसरा उपभोक्ता बिजली बिल से हलकान है। ऐसे कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन