Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: आत्मानंद विद्यालय में भर्ती के नाम पर पैसे की मांग करने वाले के विरूद्ध हुई शिकायत

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
कोरबा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों मे ऑनलाईन एवं ऑफलाईन माध्यम से संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे, जिसमें आदर्श आचार संहिता लगने के कारण उक्त भर्ती की कार्यवाही स्थगित है। इस कार्यालय को सूचना प्राप्त हुई है कि अनाधिकृत व्यक्ति के द्वारा मो.न. 8981752810 एवं मेल आई.डी. www.korba.gov.in@gmail.com के माध्यम से फर्जी तरीके से आवेदकों को उनके चयन, नियुक्ति आदेश एवं पैसे की लेनदेन हेतु सम्पर्क किया जा रहा है जो इस कार्यालय से संबंधित नही है। अतः सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि कोरबा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के भर्ती से संबंधित सूचना जिले के अधिकृत वेबसाईट www.korba.gov.in मे अपलोड की जाएगी। इसके अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से आपको भर्ती हेतु किसी भी प्रकार से सम्पर्क किया जाता है और उनके झांसे में आकर आपका आर्थिक नुकसान होता है तो इसमे इस कार्यालय की कोई जवाबदारी नही होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन