Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का कमीशनिंग कार्य प्रारंभ

Vivek Sahu

Wed, Nov 8, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में निर्वाचन के दौरान उपयोग होने वाले ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का कमीशनिंग आज झगरहा स्थित आईटी कॉलेज कोरबा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रारंभ हो गया है। आज कोरबा व कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लिए ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग किया गया। प्रेक्षक श्री के.सी. जमातिया ने आईटी कॉलेज कोरबा में किए जा रहे कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुरूप एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आगामी 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस हेतु प्रशिक्षित अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज स्ट्रांग रूम में विधानसभा कोरबा व कटघोरा हेतु मशीनों का कमीशनिंग किया जा रहा है। एवं शेष रामपुर व पाली तानाखार विधानसभा का 08 नवम्बर को कमीशनिंग किया जाएगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन