Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कलेक्टर ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए मतदाताओं का माना आभार

Vivek Sahu

Sat, Nov 18, 2023
कोरबा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों सहित मीडिया के प्रतिनिधियों और प्रेक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके प्रति आभार जताया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां आईटी कालेज परिसर से जारी अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मतदान के लिए जरुरी प्रशासनिक व्यवस्थाएं और सुरक्षा के साथ-साथ जनभागीदारी और सभी वर्गों के लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाती है, परंतु मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक बनाने और उन्हें मतदान केन्द्रों तक स्वर्स्फूत पहुंचकर वोट डालने के लिए प्रेरित करने का काम सबसे चुनौती भरा होता है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरुरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिन रात एक कर जी-तोड़ मेहनत की है। महिला अधिकारियों ने भी पुरुष अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान की इस प्रक्रिया को निष्पक्ष-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इसके लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहयोग करने वाले शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, होमगार्ड सहित अन्य सभी व्यक्तियों जिनने सफलतापूर्वक और निष्पक्ष स्वतंत्र तथा शांतिपूण चुनाव में अपना अमूल्य सहयोग दिया है, के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार जताया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने इलेक्टानिक और प्रिंट,सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को अभ्यर्थियों, आम जनता तक पहुंचाने तथा चुनाव कार्य में सहयोग के लिए उनके प्रति अपना आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी प्रकरण की जानकारी लोगो तक पहुचाने के साथ-साथ कोरबा जिले में चुनाव के दौरान कोई भ्रामक खबर या अफवाह को फैलने से रोकने में जिला प्रशासन को मीडिया का बेहतर सहयोग मिला। उन्होंने मतदान की सही और सटीक खबरों के प्रसारण को प्रमुख स्थान देने के लिए भी मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन