Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

Vivek Sahu

Sun, Jan 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के लिए झगरहा स्थित आईटी कोरबा कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने संपूर्ण स्थल के सुरक्षा के मद्देनजर बारीकी से निरीक्षण करते हुए लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ होने के दौरान सामग्री वितरण, सामग्री मिलान, पार्किंग, स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री जी आर जांगड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरा, मतपेटी, ईव्हीएम वितरण केंद्र व मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत, अग्निरोधक यंत्र, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन