Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत चारपारा कोहडिया के मुक्तिधाम में सफाई अभियान आयोजित।

Vivek Sahu

Sat, May 31, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज परियोजना प्रभावित ग्राम चारपारा कोहडिया के मुक्तिधाम में एक विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) टीम की सक्रिय भागीदारी रही।   इस अवसर पर क्षेत्रीय वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही जिन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और धार्मिक एवं सामुदायिक स्थलों की पवित्रता को सुरक्षित रखने के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।   सीएसआर गतिविधियों के तहत दो कूड़ादानों का वितरण भी किया गया ताकि कचरे का समुचित पृथक्करण और निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके तथा दीर्घकालिक स्वच्छता प्रयासों को प्रोत्साहन मिल सके। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अनुरूप, एनटीपीसी कोरबा द्वारा 17 मई से 26 मई 2025 तक विभिन्न प्रभावशाली कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिनका उद्देश्य स्वच्छता, सतत विकास और जिम्मेदार कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और सक्रियता को बढ़ावा देना है।   चारपारा कोहडिया के मुक्तिधाम में आयोजित यह सफाई अभियान उसी श्रृंखला की एक कड़ी है, जो एनटीपीसी कोरबा की जनसंपर्क और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।   ग्रामवासियों, स्थानीय नेतृत्व और सीएसआर टीम का यह संयुक्त प्रयास स्वच्छ भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण में एक सार्थक योगदान है, और यह स्वच्छता, पर्यावरणीय चेतना एवं सामुदायिक विकास के प्रति मजबूत संकल्प को प्रदर्शित करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन