Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: बालको वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंबेडकर स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न।

Vivek Sahu

Sun, Nov 24, 2024
बालकोनगर( न्यूज उड़ान) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरविभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से संपन्न किया।   प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रोजेक्ट फिमेल्स टीम ने सिक्योरिटी स्पाइकर्स टीम को हराकर फाइनल विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी ए ने रोचक मुकाबले में पॉटरूम स्टार्स को मात देकर फाइनल विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। पॉवर राकर्स ने कास्ट बस्टर्स टीम को मात देकर प्रतियोगिता में अपना तीसरा स्थान सुनिश्चित किया। इस प्रतियोगिता में कुल 36 पुरुष और 6 महिला टीमों ने हिस्सा लिया। लगभग 15 दिनों तक चले वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका कामगारों, विभिन्न इकाइयों में कार्यरत महिलाएं तथा बालको अस्पताल की महिला एवं पुरुष टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। सभी विजेता टीम को कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में बेस्ट स्पाइकर्स सूरज, बेस्ट स्मैशर बिबेकानंद मोहराना (बापूनी) तथा बेस्ट डिफेंडर विजय मिश्रा को चुना गया। वहीं महिला वर्ग में बेस्ट स्पाइकर्स रुपांजली, बेस्ट स्मैशर सुमन चंद्रवंशी तथा बेस्ट डिफेंडर की खिताब पुष्पांजली चौहान को मिला। प्रतियोगिता में सभी टीमों को खेल की सराहना करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि टीम भावना, एकजुटता और पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने के उद्देश्य से खेल स्पर्धाओं का आयोजन महत्वपूर्ण है। कंपनी अपने कर्मचारियों एवं व्यावसायिक भागीदारों के स्वास्थ्य के लिए नियमित विभिन्न खेलों का आयोजन किया है।   वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालको के अधिकारी, कर्मचारी, व्यावसायिक भागीदारों और टाउनशिप सहित कुल महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को मिलाकर 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।   टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिस्पर्धा मैच के अलावा सद्भावना मैच जिसमें कमेटी बनाम रेफरी टीम तथा मैनेजमेंट बनाम ट्रेड यूनियन के बीच खेला गया। टीमों ने खेल भावना परिचय देते हुए प्रतिस्पर्धा की जिससे संगठन के भीतर सौहार्द और मजबूत हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन